शनिवार, 16 नवंबर 2024

गुरु पुष्य नक्षत्र उपाय

 नजूमी जी की कलम से - 

पीले मीठे चावल चावल में घी चीनी तथा हल्दी या फिर केसर द्वारा बने हुए पीले मीठे चावल जिसे जिसे हम मालवा पंजाबी में जर्दा भी कहते हैं या चने की दाल तथा चावल मिलाकर जो खिचड़ी बनाई जाती है मीठे के रूप में या नमकीन के रूप में दोनों रूप में किसी भी रूप में बनाकर इस देव श्री हरि को भोग रूप समर्पित करके पूरे परिवार में ग्रहण करना गुरु पुष्य नक्षत्र पर अत्यंत सुखदाई है 

  श्री हरि के लिए भोग को समर्पित किए हुए निकले हुए भोजन को गौ ग्रास के रूप में या किसी भी प्राकृतिक जीव या जल में रहने वाले जीवों को श्री हरि के मत्स्य स्वरूप स्मरण करते हुए जल प्रवाहित करना भी सर्वोत्तम है तथा बाकी भोजन स्वापरिवार ग्रहण कर लेना चाहिए।

  यूनिवर्सल उपाय है ग्रह नक्षत्र अनुसार ही है परंतु ग्रह नक्षत्र से कुछ परे है.


Profile picture and Astrology

 नजूमी जी की कलम से -

दुनियावी इंसान चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो - चाहे वह मुल्क का बादशाह ही क्यों ना हो या कोई बहुत आला मर्तबा रखने वाला वजीर हो उसके साथ अकेले या फिर किसी भीड़ में खिंचवाई हुई फोटो कभी भी कहीं पर किसी भी सोशल मीडिया में मत लगाए - सोशल मीडिया में आपकी फोटो खास करके प्रोफाइल फोटो आपको रिप्रेजेंट करती है अगर आप अपने आप को किसी दुनियावी शख्श के सामने खुद को कमतर दिखाते हैं , आपकी औरा दुनिया की नजर में कमजोर हो जाती है आप अपने समान या फिर जो लोग आपसे ताल्लुक बढ़ाना चाहते हैं ऐसे लोगों से टूट जाते हैं ✍️ 

  अगर आप का ताल्लुक सियासत से है तो बशर्ते कुछ दिन के लिए रख सकते हैं लेकिन बेहतर यही है कि उसे इवेंट के जैसे पोस्ट अपडेट में रखें ना कि अपनी डिस्प्ले प्रोफाइल में इसी तरह से जो ज्योतिष से ताल्लुक रखते हैं वह किसी भी इंस्टिट्यूट मिलते हुए अवार्ड की फोटो को लगाना भी कोई बेहतर रिजल्ट नहीं है दिन-ब-दिन खुद की औरा ही कमजोर हो जाती है।

  किसी धार्मिक स्थल के साथ ली हुई फोटो भी बेहतर है लेकिन इतना जरूर याद रहना चाहिए कि धर्मस्थल का बैकग्राउंड खुद की फोटो से बड़ा है वहां पर खुद कैसे देखें कि हम छोटे हैं धर्मस्थल बड़ा है।

  सोशल मीडिया पर जो भी प्रोफाइल पिक्चर लगाई जाती हैं सबसे बेहतर यही है कि आप की पिक्चर खुद के अकेले की हो आप बिल्कुल सीधे देख रहे हो साइड या उल्टे सीधे टेढ़े मेढ़े पोज में ना हो - बैकग्राउंड में धार्मिक स्थल या फिर कुदरती बैकग्राउंड जैसे कि समंदर पार्क जंगल बेहतर है। 

 जॉइंट फैमिली की लगा सकते हैं लेकिन सिर्फ पति पत्नी या सिर्फ बच्चों की फोटो ना लगाएं।  किसी बड़े ग्रुप समूह की फोटो भी लगा सकते हैं लेकिन अधिक लंबे समय तक ना रखें - क्योंकि हो सकता है कि उस समूह में से कुछ लोग इस दुनिया में ना भी हो और कुछ लोग कुछ किसी मुसीबत से गुजर रहे हो या किसी बीमारी में परेशान हो, कुल मिलाकर आप की प्रोफाइल पिक्चर आपकी पर्सनल प्रॉपर्टी है, सो बेहतर यही है कि अपनी ही प्रोफाइल पिक्चर सलीके से लगाएं

  अनकॉमन से दिखने वाले कॉस्टयूम ड्रेसेस वाली फोटो भी गुरेज करें और नीली पीली काली ऐनक लगाकर जिनका इस्तेमाल आप रोज नहीं करते हैं इस तरह के चीजों से परहेज करें - मैंने जो इसके असर महसूस किए हैं बेवजह के मसले बेवजह की बातों में खोए रहना और बेवजह के मसलों पर या जिनका आपकी जिंदगी से कोई ताल्लुक नहीं है ऐसी बातों पर अपना समय खराब करना जैसे कुछ बातें महसूस की गई है। 

  यह पोस्ट किसी भी तरह से आपको कुछ जाने के लिए नहीं लिखी गई है कुछ सलाह दी गई है अगर सही लगे तो ठीक है वरना बेवजह के परेशान ना हो छोड़ दें - मैंने ग्रह और सितारों का ताल्लुक इसीलिए इस पोस्ट में नहीं लिखा है कि किसी ग्रह सितारों की वजह से भी हो सकता है सिर्फ कारण यह है कि कहीं आपका मन दिमाग में कुछ खास ग्रह सितारों के प्रति नेगेटिव ख्याल ना आ जाए इसीलिए सिर्फ आम लफ्जों में बिल्कुल ही सिंपल सी पोस्ट लिखी गई है

तिथियां और मुहूर्त

 नजूमी जी की कलम से -

 जो भी हो उपाय जिंदगी में सिर्फ एक बार किए जाते हैं जैसे कि वीराना शमशान तथा नदी में दबाने वाले कार्य यह सभी के सभी रिक्ता तिथि में किए हुए ही लाभदायक तथा संपूर्ण होते हैं✍️ 

 जो भी घर में किए जाएं जैसे कि हरिवंश पुराण की कथा गायत्री पाठ दुर्गा आराधना सरस्वती आराधना किसी भी प्रकार का पूजा पाठ जो घर के अंदर किया जाए नंदा तिथि सर्वोत्तम है ✍️

 जो भी उपाय शुक्र शनि (पाप ग्रह) से संबंधित तथा क्रूर ग्रह सूर्य मंगल तथा दूषित बुद्ध से संबंधित उपाय ग्रह दोष निवारण भद्रा में सर्वोत्तम फल देते हैं ✍️

 जो भी उपाय शुभ ग्रहों की ताकत में बढ़ोतरी हो जाए ऐसे उपाय के लिए जया तिथि सर्वोत्तम है ✍️

 जो भी सरल उपाय धर्मस्थल इत्यादि में अर्पण पूजा-पाठ गंगा स्नान इत्यादि है यह सब उनके सभी पूर्णा तिथि में सर्वोत्तम है✍️ 

 भद्रा और रिक्ता तिथि सर्वदा ही अशुभ नहीं होते - भद्रा तिथि फैक्ट्री दैत्यकार मशीनरी पत्थर पहाड़ तोड़ने वाली मशीनें लोहा काटने वाली मशीन बड़ी-बड़ी अग्नि कार्य से संबंधित भठियाँ तंदूर पुल निर्माण शस्त्र निर्माण दैत्यकार वाहन जैसे की जेसीबी ट्रेलर इत्यादि कार्य अत्यंत शुभ तथा निर्विघ्न रूप से पूर्ण होते हैं संचालन सही रहता है। 

इसी तरह से रिक्ता तिथि युद्ध, कोर्ट कचहरी, तंत्र से संबंधित उच्चाटन मारण, शास्त्रार्थ, डाका, शत्रु प्रहार, कोई भी ऐसे अशुभ कार्य जो जिंदगी में एक बार ही करना पड़े इस तरह के लिए यह तिथि प्रभावी तथा कार्य की संपूर्णता की उम्मीद की जा सकती है। 

नन्दा तिथियाँ – दोनों पक्षों की 1 , 6 और 11 तिथि अर्थात प्रतिपदा, षष्ठी व एकादशी तिथियाँ नन्दा तिथि कहलाती हैं । 

भद्रा तिथियाँ – दोनों पक्षों की 2, 7, और 12 तिथि अर्थात द्वितीया, सप्तमी व द्वादशी तिथियाँ भद्रा तिथि कहलाती है । 

जया तिथियाँ – दोनों पक्षों की 3 , 8 और 13 तिथि अर्थात तृतीया, अष्टमी व त्रयोदशी तिथियाँ जया तिथि कहलाती है । 

रिक्ता तिथियाँ – दोनों पक्षों की 4 , 9, और 14 तिथि अर्थात चतुर्थी, नवमी व चतुर्दशी तिथियाँ रिक्त तिथियाँ कहलाती है । 

पूर्णा तिथियाँ – दोनों पक्षों की 5, 10 , 15 , तिथि अर्थात पंचमी, दशमी और पूर्णिमा और अमावस पूर्णा तिथि कहलाती हैं ।

कोई भी तिथि शुभ या अशुभ नहीं परंतु कार्यों के हिसाब से सबके अपने-अपने प्रभाव हैं - सिर्फ एक ही लाइन के "रिक्ता तिथि में उपाय नहीं करनी चाहिए"  से भ्रमित ना हो - सभी तिथियां महत्वपूर्ण है

Featured post

बीमारी क्यों आती है?

 हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...