सोमवार, 9 अप्रैल 2012

चुटकीभर हल्दी का देसी नुस्खा: ये हर तरह के जाइंट पेन को ठीक कर देगा


खान-पान और प्रदूषण के दुष्प्रभाव के कारण आजकल किसी भी उम्र में जोड़ों का दर्द होना एक आम समस्या है। असल में हमारा शरीर इस प्रकृति का ही एक हिस्सा है। इसलिये शरीर से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी हमें प्रकृति की गोद में ही मिल सकता है। आइये हम बताते हैं कि आप कैसे नेचुरल देसी तरीकों से जोड़ों के दर्द  से छुटकारा पा सकते हैं....
- सरसों के तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर धीमी आंच पर गर्म कर लें। इस तेल के ठंडा होने पर शरीर के सभी जोड़ों पर  इसकी हल्की मसाज करें। सुबह की नर्म धूप में यह प्रयोग करने पर सीघ्र लाभ मिलता है। मसाज के बाद शरीर को तत्काल ढक लें हवा न लगने दें अन्यथा लाभ की बजाय हानि भी हो सकती है।
- अजवाइन को तवे के ऊपर थोड़ी धीमी आंच पर सेंक लें तथा ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल जाएं। लगातार 7 दिनों तक यह प्रयोग किया जाए तो आठवे दिन से  ही जोड़ों के दर्द या कमर दर्द में 100 फीसदी लाभ होता है।
- जहां दर्द होता होता है हो वहां 5 मिनट तक गरम सेंक करें और दो मिनट ठंडा सेंक देने से तत्काल लाभ पहुंचता है।

सिरदर्द को समझे... ये बन सकता है कारण इन जानलेवा बीमारियों का

रिलेक्सेशन न मिलने के कारण या अन्य कई वजहों से अक्सर सिरदर्द हो जाया करता है। ऐसे में ज्यादा पेन किलर खाने पर रिएक्शन का डर बना रहता है। साथ ही सिरदर्द का इस तरह से इलाज करना कई बार बड़ी जानलेवा बीमारियों का कारण बन जाता है। सिर दर्द कई जानलेवा बीमारियों का एक प्रमुख लक्षण है, दर्द होना यह प्रदर्शित करता है कि शरीर में कहीं कोई गड़बड़ी अवश्य है, सिर दर्द में थकान होना भी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

किस रोग की संभावना- सिर में अक्सर दर्द रहना हाई ब्लडप्रेशर, ब्रेन ट्यूमर,साइनस या फिर ब्रेन हेमरेज का सूचक भी हो सकता है।

 क्या करें- अगर आपके सिर में अक्सर दर्द रहता है, कि पेनकिलर्स लेने पर ठीक भी हो जाता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर दर्द के साथ-साथ उल्टियां भी होती हों तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा दर्द के साथ आंखों की रोशनी कम होती जाए या चक्कर भी आएं तो यह ब्रेन ट्यूमर होने का इशार हो सकता है।

रविवार, 8 अप्रैल 2012

कमर पतली हो जाएगी और स्कीन चमकने लगेगी इस आसन से

कई बार ज्यादा मोटापा या स्कीन प्राब्लम्स खूबसूरती को छूपा देते हैं। ऐसे में स्कीन पर बहुत अधिक कास्मेटिक यूज करने या वजन घटाने की हानिकारक गोलियां खाने से अच्छा है, रोजाना कुछ देर योगा किया जाए। माना जाता है रोजाना दस मिनट मृगासन करने से कमर पतली और आकर्षक होती है साथ ही चेहरा भी चमकने लगता है।

मृगासन की विधि

किसी स्वच्छ स्थान पर कंबल या अन्य कोई आसन बिछाकर बैठ जाएं। अब घुटनों को मोड़कर पैरों को पीछे करके बैठ जाएं। पेट और छाती को जानुओ पर जमा कर रखें। अब दोनों हाथों को पीछे ले जाएं और कमर के पीछे तानकर सीधे उठाएं। चेहरा जमीन पर नहीं लगना चाहिए। सांस रोककर नितंबों को उठाएं। पूरे शरीर का भार घुटनों पर आना चाहिए। अब नितंबों को टांगों पर रख दें, हाथों को आगे कर सीधे हो जाएं और सांस छोड़कर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

मृगासन के लाभ

इस आसन से मधुमेह में लाभ मिलता है साथ ही इससे शरीर की फालतू चर्बी भी कम हो जाती है। इस आसन से पाचन-क्रिया ठीक होती है। गठिया के दर्द में भी लाभ मिलता है। इससे घुटनों को मजबूती मिलती है। जब तक इस आसन का अभ्यास करेंगे कमर दर्द की शिकायत नहीं होती। इससे शरीर में हल्कापन, सुंदरता और त्वचा में चमक आती है।

संतरे के छिलके को ऐसे लगाएं तो मुहांसे मिटेंगे, चेहरा एकदम क्लीन हो जाएगा

युवाअवस्था में कदम रखते ही हार्मोनल चेंजेस के कारण अधिकतर युवक और युवतियों को ब्लेकहेड्स, व्हाइट हेड्स  और पिंपल्स जैसी समस्याएं सताने लगती हैं। मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह की दवाईयां और क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन बिना चिकित्सकीय निर्देशन के इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसे में जब चेहरे पर थोड़े बहुत मुहांसे हों तो घरेलू उपाय अपनाना ज्यादा बेहतर होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नारंगी के छिलकों का ऐसा प्रयोग जिससे आपकी स्कीन क्लीन एंड क्लियर हो जाएगी।

मुहांसों से मुक्ति- नारंगी और चारोली के छिलकों को दूध के साथ पीस कर इसका लेप तैयार कर लें और चेहरे पर लगाए। इसे अच्छी तरह सूखने दें और फिर खूब मसल कर चेहरे को धो लें। इससे चेहरे के मुहांसे गायब हो जाएंगे। अगर एक हफ्ते तक प्रयोग के बाद भी असर न दिखाई दे तो लाभ होने तक इसका प्रयोग जारी रखें।

चमकता चेहरा- चारोली को गुलाब जल के साथ सिलबट्टे पर या मिक्सर में बारीक पीस कर लेप तैयार कर चेहरे पर लगाएं। लेप जब सूखने लगे तब उसे अच्छी तरह मसलें और बाद में चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा चिकना, सुंदर और चमकदार हो जाएगा। इसे एक सप्ताह तक हर रोज प्रयोग में लाए। बाद में सप्ताह में दो बार लगाते रहें। इससे आपका चेहरा लगेगा हमेशा चमकदार व खिला-खिला और हरदम ताजातरीन भी।

हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं क्या न खाएं

कोई भी मौसम हो हमारा स्वास्थ्य तभी ठीक रहता है। जब हमारा आचरण भोजन और दिनचर्या मौसम के अनुसार हो। आयुर्वेद में भी गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए भोजन कैसा हो और क्या खाएं क्या न खाएं जैसी बातों को सपष्ट किया गया है। आइए जानते हैं हम गर्मियों के लिए कुछ स्पेशल टिप्स जिन्हें अपनाकर झुलसाने वाली गर्मी में भी हम अपने स्वास्थ्य को बरकरार रख सकते हैं। 

अधिक गर्मी के कारण पित्त के विदग्ध होने से जठराग्रि मंद हो जाती है। दस्त, उल्टी, अर्जीण आदि रोग होते हैं, ऐसी स्थिति में कम आहार ग्रहण करना गर्मी में ज्यादा ठीक रहता है। ज्यादा चाय, काफी पीना, धुम्रपान और अन्य तरीके से तम्बाकू आदि का सेवन गर्मी को बढ़ाते हैं इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए। इससे शरीर में पित्त और गर्मी बढ़ती है। गर्मी में ठंडा पानी और पेय पदार्थ अधिक पीने चाहिए, क्योंकि गर्मी के मौसम में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण पानी की कमी हो जाती है।

खस चंदन आदि का शर्बत और फलों का रस आदि पेय पदार्थों का सेवन इस ऋतु में अधिक करना चाहिए। गर्मी के मौसम में रोजाना नित्यकर्म के बाद एक ग्लास ठंडाई दूध, लस्सी और जौ या चने का सतू पानी में घोलकर पीना चाहिए। जौ को भून-पीसकर बनाया गया सतू अग्रि को तेज करने वाला, कफ-पित्तनाशक गुणयुक्त होता है। अगर सत्तू को जल में घोलकर पीया जाए तो वह बलदायक, कब्ज दूर करने वाला, मधुर होता है। दोपहर के भोजन में ऐसे हल्के आहार होने चाहिए जो शीघ्र पच सकें। भूख से थोड़ा कम खाना ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। गर्मी में मांस खाना भी आयुर्वेद के अनुसार नुकसानदायक होता है। 

दोपहर में सोकर उठने के बाद भुने हुए चने या जौ चबाकर ठंडा पानी पीना चाहिए। गर्मी की मौसम में पके-मीठे आम, आमरस, कच्चे आम को भूनकर बनाया गया जीरा रस का सेवन अति लाभदायक होता है। इसका रस हाजमा को बढ़ाता है। शरीर को पुष्ट भी करता है। फूलों में ककड़ी, अंगूर, खरबूजा, तरबूज आदि फल का अधिक सेवन करना चाहिए। इस मौसम में टमाटर, बधुआ, आदि के साथ-साथ नींबू, हरी धनिया, पुदीना का भी नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012

हरड़ का थोड़ा सा पाउडर ऐसे उपयोग करें तो... बाल और दांत दोनों चमकने लगेंगे

हरड़ को आयुर्वेद में बहुत उपयोगी माना गया है। यह त्रिफला के तीन फलों में सबसे गुणकारी माना गया है। बाजार में दो प्रकार की हरड़ मिलती है। बड़ी हरड़ और छोटी हरड़। हरड़ पेड़ के वे फल हैं जो गुठली पैदा होने से पहले ही गिर पड़ते हैं।  हरड़ में एस्ट्रिन्जेन्ट, टैनिक अम्लए गैलिक अम्ल, चेबूलीनिक अम्ल और म्यूसीलेज । रेजक पदार्थ हैं एन्थ्राक्वीनिन जाति के ग्लाइको साइड्स। इसके अलावा हरड़ में दस प्रतिशत जल, 13.9 से 16.4 प्रतिशत नॉन टैनिन्स और शेष अघुलनशील पदार्थ होते हैं।इसके अलावा इसमें वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लूकोज, सार्बिटाल, फ्रक्टोस, सुकोस, माल्टोस एवं अरेबिनोज हरड़ के प्रमुख कार्बोहाइड्रेट हैं। इसमें 18 प्रकार के अमीनो अम्ल पाए जाते हैं। हरड़ इतने गुणों से भरपूर है लेकिन अधिकांश लोग इसके प्रयोग नहीं जानते तो अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आइए हम बताते हैं आपको हरड़ के कुछ अचूक प्रयोग। 

- कब्ज के इलाज के लिए हरड़ को पीसकर पाउडर बनाकर या घी में सेकी हुई हरड़ की डेढ़ से तीन ग्राम मात्रा में शहद या सैंधा नमक में मिलाकर लेना चाहिए।

 - अतिसार होने पर हरड़ गर्म पानी में उबालकर प्रयोग की जाती है। 

- हरड़ का चूर्ण, गोमूत्र तथा गुड़ मिलाकर रात भर रखने और सुबह यह मिश्रण रोगी को पीने के लिए दें,इससे बवासीर तथा खूनी पेचिश आदि बिल्कुल ठीक हो जाते हैं। 

- लीवर, स्पलीन बढऩे की या पेट में कीड़ों की समस्या हो तो दो सप्ताह तक लगभग तीन ग्राम हरड़ के चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

-हरड़ का चूर्ण दुखते दांत पर लगाने से भी तकलीफ कम होती है।

- एलर्जी से परेशान लोग हरड़ फल और हल्दी से तैयार लेप लगाएं।जब तक  एलर्जी खत्म न हो जाए तब तक लेप जारी रखें।

- हरड़ के फल को नारियल तेल में उबालकर लेप बनाएं और बालों में लगाएं। हरड़ के उपयोग से बाल काले और चमकीले बनते हैं।

-हरड़ का लेप पतले छाछ के साथ बनाकर गरारे करने से मसूढ़ों की सूजन में भी आराम मिलता है।

सफेद बालों को फिर से काला बनाने वाले कुछ सिम्पल घरेलू नुस्खे


वर्तमान समय में भाग दौड़ भरी जिंदगी में, बालों की ठीक से देखभाल न हो पाने और प्रदूषण के कारण बाल सफेद हो जाते है। बाल डाई करना या कलर करना इस समस्या का एकमात्र विकल्प नहीं। कुछ घरेलू उपचार आजमा कर भी सफेद बालों को काला किया जा सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे ही सिंपल घरेलू फंडे जिनसे आप अपने सफेद बालों को फिर काला बना पाएंगे।
-दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ  भी नहीं होगी।



- बेसन और  दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा।



- आंवले के पावडर में नींबु मिलाकर नियमित रूप से लगाएं सफेद बाल काले हो जाते हैं।



- रोजाना सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।



- तिल खाएं। इसका तेल भी बालों को काला करने में कारगर है।



- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाएं।



- रोज घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Featured post

बीमारी क्यों आती है?

 हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...