ताकि न रहें चिपचिपे बाल
क्या आप बेजान, चिपचिपे और अतिरिक्त तैलीय बालों से परेशान हैं? अगर हां, तो हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए इन उपायों को अपनाएं और बालों को दें नया जीवन।
1. रुई या कॉटन बॉल को गुलाबजल में भिगोकर बालों की जडों में लगाएं। इससे उनकी चिकनाई कम होगी।
2. हार्ड पर्मिग और हानिकारक केमिकल के प्रयोग से बालों को बचाएं। यह सीजन किसी भी प्रकार के प्रयोग का नहीं है। इसलिए अपने बालों की घरेलू देखभाल करें। उनकी क्लीनिंग सही तरीके से करें।
3. मुलतानी मिट्टी में हलका गर्म पानी डालकर पेस्ट बनाएं। फिर थोडा सा नीबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद बाल धो लें।
4. 2 बडे चम्मच दही, एक छोटा चम्मच शहद और एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर बालों में लगाएं। इससे बालों में नई जान आ जाएगी और वे मजबूत भी बनेंगे।
5. बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए प्रोटीन से भरपूर आहार लें, क्योंकि प्रोटीन की कमी से बालों की रंगत खत्म हो जाती है और वे बेजान व चमकरहित हो जाते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured post
बीमारी क्यों आती है?
हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...
-
कब्ज कब्ज होने पर रात्रि सोते समय दस बारह मुनक्के (पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर बीज निकाल कर) दूध में उबाल कर खाएँ और ऊपर से वही दूध पी ल...
-
BCP क्या है? BCP = “किस उम्र में जीवन का कौन-सा भाव (House) खुलेगा” जिस भाव का समय आएगा, उसी भाव से जीवन की घटनाएँ घटेंगी। 🔑 सूत्...
-
STEP-1 : सबसे पहले “रोग” नहीं, तत्व पहचानो यही सबसे बड़ी भूल होती है — लोग सीधे रोग से इलाज जोड़ देते हैं। ❌ गलत सोच “डायबिटीज = पृथ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें