सोमवार, 26 दिसंबर 2011

छोटे-छोटे उपाय जो आपको छरहरा बना देंगे

जो लोग हमेशा छरहरा बने रहना चाहते हैं, वे कुछ न कुछ फंडे अवश्य अपनाते हैं जिससे उनका शरीर फीट रहता है। कुछ सामान्य टिप्स जिससे आप भी फिट फि गर प्राप्त कर सकते हैं-



- प्रतिदिन सुबह उठने के बाद ज्यादा से ज्यादा 2 घंटे नाश्ता  अवश्य करें। नाश्ता में कुछ भी ले सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य के ठीक है।



- खाने में रोटी और चावल अलग-अलग समय पर खाएं।



- प्रतिदिन एक केला, सेब और फ्रूट ज्यूस अवश्य लें। दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में  फ्रूटआदि खाते रहें।



- ज्यादा मिठाई ना खाएं।



- लंच और डीनर प्रतिदिन समय पर लें।



- तली हुई चीजों से भी दूर रहें।



- प्रतिदिन सुबह उठकर हल्की एक्सरसाइज या व्यायाम अवश्य करें।



- कम से कम 15-20 मिनिट प्रतिदिन ध्यान लगाएं। आंख बंद करके शांत बैठें और मस्तिष्क को आराम दें।



- प्रतिदिन सुबह या शाम को लॉन्ग वॉक पर जाएं।



- चटपटे खाने और मैदे से बनी खाने की चीजों से दूर रहें।



- खाने पहले सलाद अवश्य खाएं।



- खाने के बाद छाछ पीएं।



- रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खा लें।



- खाने के तुरंत बाद कभी न सोएं।



- कुछ ना कुछ शारीरिक कार्य अवश्य करते रहें। जैसे डांस, वॉक, एक्सरसाइज आदि। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

बीमारी क्यों आती है?

 हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...