सोमवार, 2 मई 2011

आंतों में घाव व सूजन



चिकित्सा :

1. सेब : आंतों में घाव होने पर सेब का रस पीते रहने से आराम मिलता है।

2. बेर : बेर का सेवन करने से आंतों के घाव ठीक होते हैं।

3. फलों का रस : आंतों के घाव के रोगियों को फलों का रस पिलाने से लाभ होता है क्योंकि फलों का रस ज्यादा लेने से या फलाहार पर रहने से पेट में हाइड्रोक्लोरिड एसिड बनता है जो आंतों के घावों को ठीक कर देता है।

4. गाजर : बड़ी आंत की सूजन में गाजर का रस लगभग 200 ग्राम, चुकन्दर का रस 150 ग्राम, खीरे का रस 160 ग्राम मिलाकर पीना चाहिए।

5. दही : आंतों की सूजन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करें। ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करें रोटी कम कर दें। भूख लगने पर भी दही का प्रयोग करें।

6. फिटकरी : भूनी फिटकरी आधा ग्राम पीसकर एक केले में चीरकर भर दें और सुबह-शाम खायें।

7. कुचला : घाव में कीड़े पड़ गये हो तो कुचला के पत्तों की पट्टी बांधें। इससे सभी कीड़े मर जायेंगें और घाव ठीक हो जाएगा।

8. मूली : मूली और उसके कोमल पत्ते चबाकर खाने से आंत्रों (आंतों) की सूजन नष्ट होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

बीमारी क्यों आती है?

 हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...