सच्चाई यही है कि दुनिया की कोई भी क्रीम आपको गोरा नहीं बना सकती। इसलिये जो त्वचा प्राकृतिक रूप से मिली है उसे स्वस्थ और आकर्षक अवश्य बनाया जा सकता है। मंहगी और कभी-कभी हानिकारक परिणाम देने वाली कास्मेटिक क्रीम की बजाय नीचे बताए जा रहे आसान घरेलू प्रयोग को आजमा कर आप अवश्य ही अपने चेहरे की खूबसूरती को कई
गुना बढ़ा सकते हैं।
आसान घरेलू प्रयोग:
सांवली त्वचा को सलोनी रंगत देने के लिए मजीठ, हल्दी, चिरौंजी 50-50 ग्रा. लेकर पाउडर बना लें। एक-एक चम्मच सब चीजों को मिलाकर इसमें 6 चम्मच शहद मिलाएं और नींबू का रस तथा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। इस प्रयोग को सप्ताह में दो सिर्फ दो बार करने से चेहरे का सांवलापन दूर होकर रंग निखर आएगा।
प्रयोग 2:
नींबू व संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लें। इस पाउडर को हफ्ते में एक बार बिना मलाई के दूध में मिलाकर लगाएं, त्वचा में आकर्षक चमक आएगी। जाड़े के दिनों में दूध में केसर या एक चम्मच हल्दी का सेवन करने से भी रक्त साफ होता है, और रक्त के साफ होने पर निश्चित रूप से त्वचा क रंग में भी निखार आता है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured post
बीमारी क्यों आती है?
हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...
-
कब्ज कब्ज होने पर रात्रि सोते समय दस बारह मुनक्के (पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर बीज निकाल कर) दूध में उबाल कर खाएँ और ऊपर से वही दूध पी ल...
-
BCP क्या है? BCP = “किस उम्र में जीवन का कौन-सा भाव (House) खुलेगा” जिस भाव का समय आएगा, उसी भाव से जीवन की घटनाएँ घटेंगी। 🔑 सूत्...
-
STEP-1 : सबसे पहले “रोग” नहीं, तत्व पहचानो यही सबसे बड़ी भूल होती है — लोग सीधे रोग से इलाज जोड़ देते हैं। ❌ गलत सोच “डायबिटीज = पृथ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें