चाहे कितनी ही मंहगाई बढ़ गई हो लेकिन नीबू आज भी लगभग 1 से 2 रुपयों के बीच ही मिल जाता है। नीबू की एक खाशियत यह भी है कि यह ऐसा फल है जो पूरे वर्ष भर मिलता है। यह एक ऐसा फ ल है जिसकी खुशबू मात्र से ही ताजगी का अहसास होता है।
नींबू का अनोखा गुण यह है कि इसकी खट्टी खुशबू खाने से पहले ही मुंह में पानी ला देती है। चाट हो या दाल कोई भी व्यंजन इसके प्रयोग से और भी सुस्वादु हो जाता है।
यह फ ल खट्टा होने के साथ-साथ बेहद गुणकारी भी है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान प्रयोगों के बारे में जिनके कुछ ही दिनों के प्रयोग से घर बैठे आप अपने चेहरे की सुन्दरता को न केवल बढ़ा सकते हैं बल्कि लम्बे समय तक कायम भी रख सकते हैं-
प्रयोग1:
10 ग्राम नींबू का रस 10 बूंद ग्लिसरीन तथा 10 ग्राम गुलाबजल इन तीनों को मिलाकर रख लें। यह एक प्रकार से लोशन सा तैयार हो जाएगा। इस लोशन को प्रतिदिन सुबह स्नान के पश्चात तथा रात्रि सोने के पूर्व हल्के-हल्के मलने से चेहरा रेशम की तरह कोमल बन जाएगा।
प्रयोग 2:
नींबू के रस में बराबर की मात्रा में गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद ताजे जल से धो लें। चेहरे पर मुंहासे बिल्कुल साफ हो जाएंगे। यह प्रयोग करीब 10-15 दिनों तक करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured post
बीमारी क्यों आती है?
हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...
-
कब्ज कब्ज होने पर रात्रि सोते समय दस बारह मुनक्के (पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर बीज निकाल कर) दूध में उबाल कर खाएँ और ऊपर से वही दूध पी ल...
-
BCP क्या है? BCP = “किस उम्र में जीवन का कौन-सा भाव (House) खुलेगा” जिस भाव का समय आएगा, उसी भाव से जीवन की घटनाएँ घटेंगी। 🔑 सूत्...
-
STEP-1 : सबसे पहले “रोग” नहीं, तत्व पहचानो यही सबसे बड़ी भूल होती है — लोग सीधे रोग से इलाज जोड़ देते हैं। ❌ गलत सोच “डायबिटीज = पृथ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें