मंगलवार, 22 मार्च 2011

क्या आप बचना चाहते हैं हाईब्लडप्रेशर से...

आजकल के बढ़ते मानसिक तनाव और भागदौड़ से लोगों में हाईब्लडप्रेशर की शिकायत होना आम हो गया है। थोड़ी सी टेंशन या कई जिम्मेदारियों को पूरा न कर पाने का दबाव इस बीमारी को लगातार बढ़ावा दे रहा है। आयुर्वेद के कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप काफी हद तक इस बीमारी से बच सकते हैं।

-प्याज का रस और शुद्ध शहद बराबर मात्रा में मिलाकर रोज करीब दस ग्राम की मात्रा में लें।

- तरबूज के बीज की गिरि और खसखस दोनों को बराबर मात्रामें मिलाकर पीस लें रोज सुबह-शाम एक चम्मच खाली पेट पानी के साथ लें(यह प्रयोग करीब एक महीने तक नियमित करें )।

- मेथीदाने के चूर्ण को रोज एक चम्मच सुबह खाली पेट लेने से हाई ब्लडप्रेशर से बचा जा सकता है।

-खाना खाने के बाद दो कच्चे लहसुन की कलियां लेकर मुनक्का के साथ चबाऐं एसा करने से हाईब्लडप्रेशर की शिकायत नहीं होती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

बीमारी क्यों आती है?

 हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...