सुंदर व खुबसूरत चेहरे की ओर सभी आकर्षित होते हैं। हर स्त्री चाहती हैं कि उसके चेहरे में निखार आये व सुंदर बने। इसके लिए सौंदर्य संबंधी बहुत सी बातों को ध्यान में रखना पड़ता हैं क्योंकि सुंदरता तो उसे विरासत में नहीं मिली होती। वर्तमान में सौंदर्य के प्रति उनमें जागरुकता बढ़ी हैं। प्रस्तुत हैं चंद घरेलू उपाय जिसे आप अपनाकर अपने चेहरे में निखार ला सकती हैं, सुंदर बन सकती हैं।
** सांवलापन- चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए गाजर व नींबू का रस दूध में मिलाकर लगायें, मले या फिर गोभी के पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें थोड़ा-सा खमीर मिलाकर चेहरे पर मलें। इससे त्वचा का सांवलापन व रुखापन दूर होगा।
** मुलायम चेहरा- चेहरे को मुलायम बनाने के लिए जसवंत के फूलों को पीसकर थोड़ा चंदन पावडर डालकर लगाये। जौ की आटे में दही व कुछ बूंदे बादाम रोगन मिलाकर भी लगा सकते हैं।
** दाग- चेहरे के काले दाग को मिटाने के लिए नींबू के रस में थोड़ा-सा मीठा सोडा मिलाकर चेहरे पर लगाइए या फिर प्रात: काल टमाटर के रस में थोड़ा रुई भिगोकर प्रतिदिन लगायें।
** झुर्रियां- चेहरे की झुर्रियों को समाप्त करने के लिए एक ही प्रकार के लोशन का प्रयोग करें। दूध व सरसों का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं।
** चेहरा कांतिमय- नींबू के दो चार बूंदे मलाई में डालकर चेहरे पर लगाने से चेहरा में निखार आता हैं, त्वचा साफ होती हैं। जीरे को पानी में उबालकर उस उबले पानी से चेहरे को धोने से या नींबू का रस दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में एक नई कांति आ जाती हैं, चेहरा आकर्षक बनता है।
** मुहांसे- मुंहासे की शिकायत होने पर चंदन की लकड़ी और हल्दी को पानी में घिसकर लगाने से मुहांसे मिट जाते हैं। मेकअप मौसम के अनुसार करें। कपड़े भी मौसम के अनुकूल ही पहनें। प्रतिदिन होंठ की बराबर देखभाल करें। घी अथवा मलाई लगाये होंठ मुलायम बनते हैं। प्रतिदिन 3-4 बार साफ पानी से चेहरे को अवश्य धोयें। तेज गर्मी, तेज बारिश व तेज सर्दी से चेहरे को बचायें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured post
बीमारी क्यों आती है?
हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...
-
कब्ज कब्ज होने पर रात्रि सोते समय दस बारह मुनक्के (पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर बीज निकाल कर) दूध में उबाल कर खाएँ और ऊपर से वही दूध पी ल...
-
BCP क्या है? BCP = “किस उम्र में जीवन का कौन-सा भाव (House) खुलेगा” जिस भाव का समय आएगा, उसी भाव से जीवन की घटनाएँ घटेंगी। 🔑 सूत्...
-
STEP-1 : सबसे पहले “रोग” नहीं, तत्व पहचानो यही सबसे बड़ी भूल होती है — लोग सीधे रोग से इलाज जोड़ देते हैं। ❌ गलत सोच “डायबिटीज = पृथ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें