दाग धब्बों की समस्या किशोर उम्र की सबसे आम परेशानी है। इनसे छुटकारा पाने के कुछ आसान हर्बल उपचार हैं : लेकिन सर्वोत्तम तरीका यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसार सुझाया गया हर्बल उपचार ही है।
आप अपनी त्वचा को कैसे कील-मुँहासों और दाग-धब्बों से दूर रख सकते हैं, इसके आसान से उपाय यहाँ बताए जा रहे हैं। 25 मिली ग्लिसरीन और 25 मिली शुद्ध गुलाब जल में 5 ग्राम सल्फर पावडर मिलाए। इस लेप को रात में चेहरे के दाग-धब्बे, मुँहासे पर लगाकर छोड़ दें। सबेरे पानी से चेहरा धोएँ। इस लेप से एक हफ्ते में आप एक्ने की प्रॉब्लम से निजात पा सकते हैं। बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में 3 बार इसे लगाएँ।
संतरे के 20 ग्राम सूखे छिल्के, 5 ग्राम सूखे नीम के पत्ते लें और इन्हें पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में 5 ग्राम चूर्ण, चंदन चूर्ण और आटा मिलाएँ। इस मिश्रण में 5 मिली बादाम तेल और इतनी ही मात्रा में तिल का तेल मिलाएँ। अब इस उबटन को रातभर चेहरे पर लगाए रखें और सबेरे पानी से धो दें। इस उबटन को हफ्ते में 3-4 बार लगाएँ।
गुलाब पत्तियों, सेना, नीम, तुलसी और कासनी की 3 ग्राम (प्रत्येक) पत्तियों को उबालें। इस मिश्रण को छानकर इसमें चीनी मिलाएँ। इस मिश्रण को छानकर इसमें चीनी मिलाएँ। इस मिश्रण को हर रात सोने से पहले पिएँ और आपको 15 दिनों में ही फर्क दिखाई देने लगेगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Featured post
बीमारी क्यों आती है?
हर वस्तु, हर विचार, हर #व्यापार, हर #रिश्ता – सब कुछ #पंचतत्व से बना है। नाम बदले, रूप बदले, स्वाद बदले – लेकिन #तत्व नहीं बदलता। चावल व...
-
कब्ज कब्ज होने पर रात्रि सोते समय दस बारह मुनक्के (पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर बीज निकाल कर) दूध में उबाल कर खाएँ और ऊपर से वही दूध पी ल...
-
BCP क्या है? BCP = “किस उम्र में जीवन का कौन-सा भाव (House) खुलेगा” जिस भाव का समय आएगा, उसी भाव से जीवन की घटनाएँ घटेंगी। 🔑 सूत्...
-
STEP-1 : सबसे पहले “रोग” नहीं, तत्व पहचानो यही सबसे बड़ी भूल होती है — लोग सीधे रोग से इलाज जोड़ देते हैं। ❌ गलत सोच “डायबिटीज = पृथ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें